फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 20 रुपये गिरा, चांदी में 473 रुपये की गिरावट

Wed, 12 Oct 2022 07:54 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: बुधवार को सोने के भाव में 20 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में सोना 51,155 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतें भी 473 रुपये की गिरावट के साथ 58,169 रुपये प्रति किलो रह गईं हैं। 
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने के भाव में 20 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में सोना 51,155 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।

इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतें भी 473 रुपये की गिरावट के साथ 58,169 रुपये प्रति किलो रह गईं हैं। इससे पिछले सेशन में यह  58,642 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,669.5 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.18 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा है कि 'बैंक ऑफ इंग्लैंड की ओर से इमरजेंसी मार्केट सपोर्ट को हटाने की टिप्पणी के बाद सुबह के कारोबार में COMEX सोना स्थिर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें