फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोने में सुस्ती, चांदी भी 487 रुपये प्रति किलो नीचे लुढ़की

Fri, 05 Aug 2022 09:10 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: शुक्रवार को सोने के भाव नौ रुपये कमजोर होकर 52,592 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर आ गए। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 52601 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को सुस्ती देखी गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार शुक्रवार को सोने के भाव नौ रुपये कमजोर होकर 52,592 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर आ गए। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 52601 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा था। 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन चांदी की  कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली और उसके आसपास के सर्राफा बाजार में चांदी 487 रुपये लुढ़ककर 58,477 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर कारोबार कर रही है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हल्की कमजोरी के साथ 1789 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सपाट बनी हुई है। वहां चांदी 20.13 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर ट्रेड कर रही है। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कॉमोडिटीज सेक्शन के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के अनुसार दुनियाभर में मंदी की चिंताओं के बीच सोने की कीमतों बड़ी हलचल नहीं दिख रही है। फिलहाल सोना 1790 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें