दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। इस दौरान सोना 764 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमतों में 1592 रुपये की कमी दिखी। एचडएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण सर्राफा बाजार में गिरावट दिख रही है।
सोना मंगलवार को 764 रुपये टूटकर 52,347 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर ट्रेड करता दिखा। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 53,111 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से बिक रहा था।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। चांदी 1592 रुपये की कमी के साथ 58,277 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर ट्रेड कर रही है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 59,869 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार COMEX में सोने की कीमतों में गिरावट के कारण MCX पर सोना कमजोर होकर ओपन हुआ।
उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Markets) में सोना अपने पिछले ट्रेडिंग सेशन की तुलना में लुढ़क कर 1,775 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर से कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी सपाट रूप से 20.13 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर ट्रेड कर रही है।