फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vistara: विस्तारा एयरलाइन के विमान में हाईजैकिंग की बात कर रहा था यात्री, क्रू की शिकायत के बाद गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2023 03:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vistara Airline Flight: विमान चालक दल के सदस्यों ने फोन पर एक व्यक्ति को 'हाजैकिंग' के बारे में बात करते हुए सुना। यात्री ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है, जिसकी वजह से फ्लाइट में उसकी इस तरह की बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्तारा एयरलाइन की एक उड़ान के दौरान विमान में सवार रितेश संजयकुकर जुनेजा नाम के एक पुरुष यात्री को विमान के चालक दल के सदस्यों की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। विमान चालक चलक के सदस्यों ने फोन पर उस व्यक्ति को 'हाजैकिंग' के बारे में बात करते हुए सुना। यात्री ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है, जिसकी वजह से फ्लाइट में उसकी इस तरह की बातचीत हुई थी। सहार पुलिस ने आईपीसी की धारा 336 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार शाम विस्तारा का विमान चार घंटे हुआ था लेट

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि मुंबई-दिल्ली की विस्तारा फ्लाइट गुरुवार शाम को साढ़े छह बजे अपने तय समय पर टेक ऑफ करने वाली थी। टेकऑफ के पहले सभी यात्री और केबिन क्रू अपनी जगह पर बैठ चुके थे लेकिन तभी एक यात्री चिल्लाने लगा। वो ऐसे चिल्ला रहा था कि प्लेन में बैठे बाकी यात्रियों को लगा कि प्लेन हाईजैक हो चुका है। उस दौरान क्रू को कुछ समझ में नहीं आया कि हालात से कैसे निपटा जाए और उन्होंने विमान में सीआईएसएफ को बुला लिया। सीआईएसएफ के जवानों ने उक्त यात्रियों को प्लेन से उतार लिया। हालांकि उसके बाद पूरे विमान की तलाशी ली गई जिससे उस दौरान यात्री सहमे रहे और विमान चार घंटे देर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें