फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार: लागत बढ़ने से टैक्स को घटाने की योजना बना रहीं 91 फीसदी कंपनियां, नियामक बोझ बढ़ने से बजट पर दबाव

Thu, 28 Nov 2024 03:52 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

91 प्रतिशत भारतीय कंपनियां टैक्स व बजट को कम करने की योजना बना रही हैं। इनका मानना है कि लागत से कंपनियों के संचालन में दिक्कत आ रही है। अर्नस्ट एंड यंग (ईवाई) की रिपोर्ट के अनुसार, लागत दबाव पहली बार कंपनियों की सबसे बड़ी चिंता के रूप में उभरा है।
विज्ञापन
Tax टैक्स new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कंपनियों के लिए लागत बड़ी चिंता के रूप में उभरी है। इस कारण 91 प्रतिशत कंपनियां टैक्स व बजट को कम करने की योजना बना रही हैं। इनका मानना है कि लागत से कंपनियों के संचालन में दिक्कत आ रही है। अर्नस्ट एंड यंग (ईवाई) की रिपोर्ट के अनुसार, लागत दबाव पहली बार कंपनियों की सबसे बड़ी चिंता के रूप में उभरा है। रिपोर्ट के अनुसार, टैक्स कार्यों का प्रबंधन अधिक जटिल है।
विज्ञापन


डाटा के साथ कर जिम्मेदारियों को प्रबंधित करने की बढ़ती जरुरत का सामना करना पड़ रहा है। दो नए नियमों के लागू होने से कर और वित्त कार्यों पर महत्वपूर्ण असर पड़ने की उम्मीद है। इससे कंपनियां अब वैकल्पिक परिचालन मॉडल पर विचार कर रही हैं जो कर और वित्त परिचालन को चलाने के तरीकों में एक रणनीतिक बदलाव का संकेत दे रहा है।

नियामक बोझ बढ़ने से बजट पर दबाव
रिपोर्ट के अनुसार जैसे-जैसे विनियामक और रिपोर्टिंग बोझ बढ़ता है, टैक्स और वित्त कार्यों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में कंपनियों को अब आगे कार्य रणनीति, प्रक्रियाओं, डाटा गुणवत्ता, ऑडिट तैयारी आदि से संबंधित नई समस्याओं का हल जल्द खोजना महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें