फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को 529 घरेलू उड़ानों से 45646 यात्रियों ने किया सफर: हरदीप सिंह पुरी

Sun, 31 May 2020 03:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शनिवार को 45,646 लोगों ने की यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि शनिवार को 529 घरेलू उड़ानों का संचालन किया गया, जिनमें 45,646 लोगों ने यात्रा की। कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से देश में घरेलू विमान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं और दो महीने तक बंद रहने के बाद सोमवार को इन्हें बहाल किया गया।

विज्ञापन


भारतीय विमानन कंपनियों ने शुक्रवार तक 2,340 उड़ानों का संचालन किया। इनमें सोमवार को 428, मंगलवार को 445, बुधवार को 460, बृहस्पतिवार को 494 और शुक्रवार को 513 उड़ानें संचालित की गईं।



पुरी ने रविवार को ट्वीट किया, '30 मई 2020 (छठे दिन) को देर रात 11 बजकर 59 मिनट तक 529 विमानों ने प्रस्थान किया, जिनमें 45,646 यात्रियों ने उड़ान भरी। कुल 530 उड़ानों का आगमन हुआ, जिनमें 45,622 लोगों ने यात्रा की।'
विज्ञापन


प्रस्थान करने वाले विमानों को ही दिन की उड़ान के रूप में गिना जाता है। विमानन उद्योग के सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले भारतीय हवाईअड्डे रोजाना करीब 3,000 घरेलू उड़ानें संचालित करते थे।नागर विमानन निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार फरवरी में भारत में रोजाना करीब चार लाख 12 हजार यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की।

हवाई यात्रा के लिए गाइडलाइंस
मालूम हो कि भारत में हवाई यात्रा कर रहे सभी यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग करना जरूरी है, अपने साथ ले जा रहे बैगों की संख्या कम करनी होगी, वेब चेक-इन की सुविधा होगी और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना होगा। इसके अलावा आरोग्य सेतु एप को फोन में डाउनलोड करना आवश्यक बताया गया है।
विज्ञापन


भारत में सभी यात्रियों को फेस शील्ड, सैनिटाइजर और मास्क दिए जाएंगे और इसके अलावा यात्रियों को कम से कम शौचालय के इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें