फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Demat Accounts: तेजी से बढ़ रहे निवेशक, पिछली तिमाही में CDSL में 48 लाख डीमैट खाते खुले

Tue, 25 Oct 2022 11:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेस इंडिया (CDSL) के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 की सितंबर तिमाही में 48 लाख डीमैट अकाउंट खोले गए। यह एशिया की पहली और एकमात्र सूचीबद्ध डिपॉजिटरी है। सीडीएसएल अगस्त 2022 में 7 करोड़ डीमैट खातों वाली पहली डिपॉजिटरी बन गई है।

विज्ञापन
दिवाली पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की इमारत का भव्य नजारा। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के शेयर बाजारों में निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जुलाई से सितंबर 2022 की तिमाही में सीडीएसएल के 48 लाख डीमैट खाते खोले गए। इन आंकड़ों से साबित होता है कि भारतीय शेयर बाजारों के सहभागियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। 

विज्ञापन


सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेस इंडिया (CDSL) के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 की सितंबर तिमाही में 48 लाख डीमैट अकाउंट खोले गए। यह एशिया की पहली और एकमात्र सूचीबद्ध डिपॉजिटरी है। सीडीएसएल अगस्त 2022 में 7 करोड़ डीमैट खातों वाली पहली डिपॉजिटरी बन गई है।

पिछले सप्ताह सेंट्रल डिपॉजिटरी ने 30 सितंबर 2022 को समाप्त छमाही के अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए थे। इस दौरान डिपॉजिटरी की कुल आय साल-दर-साल आधार पर 7 फीसदी बढ़कर 316 करोड़ रुपये हो गई, जबकि शुद्ध लाभ 2022-23 (अप्रैल-सितंबर) की पहली छमाही के दौरान 8 फीसदी घटकर 138 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन


वहीं, जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कुल आय पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले तीन फीसदी बढ़कर 170 करोड़ रुपये हो गई, जबकि शुद्ध लाभ 7 फीसदी घटकर 80 करोड़ रुपये रहा। सीडीएसएल के एमडी और सीईओ नेहल वोरा ने धनतेरस के शुभ अवसर पर सीडीएसएल की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए और इस पर खुशी जताई। 

सीडीएसएल देश की एक डिपॉजिटरी है। यह निवेशकों के शेयर, बांड, डिबेंचर तथा प्रतिभूतियों को कागजी के बजाए इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित रखती है। सीडीएसएल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के लिए काम करती है। यह भारत की दूसरी डिपॉजिटरी है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। यह एक तरह की शेयर बैंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें