फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर 35% भारतीय सिंगल्स एक्टिव: फिर भी असल जिंदगी में अकेलेपन का एहसास, गहरे रिश्तों की तलाश

Fri, 25 Sep 2026 05:51 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लगातार जुड़े रहने के बावजूद 35% भारतीय सिंगल्स अकेलापन महसूस करते हैं। काम, पढ़ाई और करियर का दबाव उनके सामाजिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। वहीं, युवा डेटिंग में सुरक्षा और समावेशिता को लेकर सतर्क हैं और कम लेकिन मजबूत दोस्ती के साथ गहरे, गंभीर व लॉन्ग-टर्म रिश्तों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज का युवा भले ही चौबीसों घंटे इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिये दुनिया से जुड़ा हो, लेकिन असल जिंदगी में वह गहरे अकेलेपन का शिकार है। मैच ग्रुप और इप्सोस के सर्वे में भारतीय युवाओं को लेकर एक चौंकाने वाला विरोधाभास (कनेक्शन पैराडॉक्स) सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 35% भारतीय सिंगल्स अकेलापन महसूस करते हैं। युवाओं का कहना है कि डिजिटल दुनिया में कदम रखते ही सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क हैं और कम लेकिन मजबूत दोस्त बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन कनेक्शन, लेकिन असल जिंदगी में अकेलापन
युवाओं ने माना, वे ऑनलाइन तो लोगों से जुड़े रहते हैं, लेकिन असल में खुद को अकेला पाते हैं। इसकी बड़ी वजह काम का दबाव और करियर की चिंता है। युवा सामाजिक जीवन से ज्यादा काम व पढ़ाई को तवज्जो दे रहे हैं। 55% युवाओं का कहना है कि दिनभर की भागदौड़ के बाद वे इतने थक जाते हैं कि किसी से मिलने-जुलने की हिम्मत नहीं बचती।

भारतीय युवाओं से जुड़े प्रमुख आंकड़े

63% : गलत मैच होने से बेहतर है सिंगल रहना।

55% : दैनिक काम के बाद सोशलाइजिंग की ऊर्जा नहीं।

60% : डेटिंग ऐप्स पर सुरक्षा/समावेशिता की चिंता।

सच्चे प्यार पर भरोसा, सही साथी का इंतजार मंजूर

78% : एक साथी मिलने में विश्वास, इंतजार मंजूर

ये भी पढ़ें: हसीन जहां भी लड़ेंगी चुनाव: बोलीं- जहां से शमी को मिलेगा टिकट, वहां खड़ी रहूंगी मैं; हसीब को भी दिया चैलेंज
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर और गहरे रिश्तों की तलाश में युवा
भारतीय युवा अब औपचारिक डेटिंग के बजाय गहरे और गंभीर रिश्तों की तलाश में हैं। 85% युवा लॉन्ग-टर्म रिश्ते चाहते हैं। जेन जी में यह आंकड़ा 89% है। 40% युवाओं को 'सच्चे प्यार' पर अटूट विश्वास है और डेटिंग एप का इस्तेमाल कर रहे। यह सर्वे 1,000 युवाओं से बातचीत पर आधारित है।

64 प्रतिशत : सिंगल्स दे रहे काम या पढ़ाई को तवज्जो।

72% : कम लेकिन मजबूत दोस्त पसंद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें