फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold ETF: तीन तिमाहियों के बाद गोल्ड ईटीएफ में 298 करोड़ निवेश, विदेशी निवेशकों ने लगाए 43800 करोड़

Mon, 24 Jul 2023 06:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) में अप्रैल-जून की तिमाही में 298 करोड़ रुपये का निवेश आया है। इससे पहले लगातार तीन तिमाहियों के दौरान निकासी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) में अप्रैल-जून की तिमाही में 298 करोड़ रुपये का निवेश आया है। इससे पहले लगातार तीन तिमाहियों के दौरान निकासी हुई थी। हालांकि, एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में निवेश 80 फीसदी घट गया है। 

विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुताबिक, मार्च तिमाही में गोल्ड ईटीएफ से 1,243 करोड़, दिसंबर तिमाही में 320 करोड़ और सितंबर तिमाही में 165 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। जून, 2022 को समाप्त तिमाही में ईटीएफ में 1,438 करोड़ निवेश आया था। गोल्ड ईटीएफ फोलियो की संख्या 1.5 लाख बढ़कर 47.52 लाख हो गई। 

विदेशी निवेशकों ने लगाए 43,800 करोड़
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में इस महीने में अब तक 43,800 करोड़ का निवेश किया है। इसके साथ ही इस वर्ष में कुल निवेश 1.20 लाख करोड़ के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें