फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी फर्जी बिल धोखाधड़ी में ढाई महीने में आठ सीए समेत 258 लोग गिरफ्तार

Mon, 25 Jan 2021 04:46 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
GST BILL- सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देशभर में फर्जी जीएसटी बिलों के जरिये धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में बीते ढाई महीने में आठ चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) समेत 258 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के सूत्रों के मुताबिक, आठवें सीए को शनिवार को जयपुर में उसके चार कारोबारी साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। ये लोग 25 फर्जी कंपनियों के जरिये बोगस चालान से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेते थे।

विज्ञापन


डीजीजीआई ने 2500 से ज्यादा केस दर्ज किए, 820 करोड़ रुपये की रिकवरी की 
सूत्रों ने बताया, अब तक गिरफ्तार लोगों में से दो के खिलाफ विदेशी मुद्रा संरक्षण व तस्करी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। डीजीजीआई द्वारा चलाए गए अभियान में अब तक आठ हजार फर्जी जीएसटीएन कंपनियों के खिलाफ 2500 केस दर्ज किए गए हैं।

अथॉरिटी ने इन जालसाजों से 820 करोड़ रुपये की रिकवरी की है। वहीं, भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान को सीए की गिरफ्तारी की सूचना दी जा चुकी है और उनसे उनके अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन


मुंबई से दो सीए गिरफ्तार 
गिरफ्तार किए गए आठ सीए में से दो मुंबई के हैं। डीजीजीआई ने जयपुर से सीए बीएस गुप्ता, मुंबई से सीए दौलत एस मेहता और सीए चंद्रप्रकाश पांडे, अहमदाबाद से सीए ललित प्रजापति, चेन्नई से सीए एस कृष्णकुमार, दिल्ली से सीए नितिन जैन, हैदराबाद से सीए श्रीनिवास राव और लुधियाना से सीए अंकुर गर्ग को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें