फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ESIC: ईएसआईसी से जुलाई में जुड़े 20.36 लाख नए कर्मचारी, आधे से अधिक 25 वर्ष से कम उम्र के

Fri, 26 Sep 2025 03:49 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईएसआईसी से जुलाई में 20.36 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। आंकड़ों पता चलता है कि माह के दौरान जोड़े गए कुल 20.36 लाख कर्मचारियों में से 9.85 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 48.37 प्रतिशत है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) - फोटो : ESIC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने जुलाई में 20.36 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा है। यह इस साल जून की तुलना में पांच प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाता है। श्रम मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी नवीनतम पेरोल आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। बयान में कहा गया है कि जुलाई में 31,146 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है। इससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bank Data Breach: 38 भारतीय बैंकों का डेटा लीक होने की आशंका, दावा-लेनदेन के लाखों रिकॉर्ड ऑनलाइन हो गए उजागर

48.37 प्रतिशत कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के

ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई में 20.36 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। वहीं जून में ईएसआईसी ने 19,37,314 सदस्य जोड़े। आंकड़ों पता चलता है कि माह के दौरान जोड़े गए कुल 20.36 लाख कर्मचारियों में से 9.85 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 48.37 प्रतिशत है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।

महिलाओं और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की संख्या में हुई बढ़त 

इसके अलावा, पेरोल डेटा का लिंग-वार विश्लेषण बताता है कि जुलाई 2025 में जोड़े गए कुल 20,36,008 कर्मचारियों में से महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 4.33 लाख रहा है। इसके अलावा, जुलाई में कुल 88 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। इसमें कहा गया है कि पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा तैयार करना एक सतत प्रक्रिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें