सरकार ने बुधवार को आईटी हार्डवेयर क्षेत्र के लिए कुल 17,000 करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) 2.0 को मंजूरी दे दी। इस प्रोत्साहन योजना से 3.35 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन और 2,430 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। इससे 75,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।
3.35 लाख करोड़ रुपये का होगा उत्पादन
2,430 करोड़ के निवेश का अनुमान
देश के लिए इसलिए अहम है पीएलआई योजना 2.0
इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में 105 अरब डॉलर का उत्पादन
सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के केंद्र की सत्ता में आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र पर अधिक ध्यान दिया गया है। इससे देश का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र पिछले आठ साल से लगातार सालाना 17 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ रहा है। इस अवधि में उत्पादन बढ़कर 105 अरब डॉलर (करीब 9 लाख करोड़ रुपये) के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।