फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swiggy: स्विगी से मंगाया 16 लाख का राशन, ‘दिलदार बाॅस’ ने कर्मियों के लिए ऑर्डर किए 71 हजार के बर्गर!

Sat, 17 Dec 2022 08:41 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Swiggy 16 Lakh Rupees Order: स्विगी की ओर से जारी इस लिस्ट के अनुसार बैंगलुरु के एक व्यक्ति ने 16 लाख रुपये के ऑर्डर ग्रॉसरी आइटम ऑर्डर कर दिए। यह स्विगी प्लेटफॉर्म पर किसी भी सिंगल यूजर की ओर से ऑर्डर की गई सबसे बड़ी राशि है। ये ऑर्डर स्विगी इंस्टामार्ट पर किए गए हैं।
विज्ञापन
स्विगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन ऑर्डर पर फूड डिलिवर करने वाली कंपनी स्विगी ने वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा ऑर्डर देने वाले ग्राहकों की सूची जारी की है। यह लिस्ट स्विगी की ओर से हर साल जारी किया जाता है। इस लिस्ट से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। स्विगी की यह लिस्ट बताती है कि इस साल इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ऑर्डर बिरयानी के लिए दिया गया। स्विगी की हर साल जारी होने वाली इस लिस्ट में बिरयानी पिछले सात वर्षों से नंबर एक पर है। इस लिस्ट में चौंकाने वाली कुछ और बातें हैं, जानते हैं उनके बारे में।

विज्ञापन

# स्विगी इंस्टामार्ट का इस्तेमाल करते हुए किए गए 16 लाख रुपये के ऑर्डर
स्विगी की ओर से जारी इस लिस्ट के अनुसार बैंगलुरु के एक व्यक्ति ने 16 लाख रुपये के ऑर्डर ग्रॉसरी आइटम ऑर्डर कर दिए। यह स्विगी प्लेटफॉर्म पर किसी भी सिंगल यूजर की ओर से ऑर्डर की गई सबसे बड़ी राशि है। ये ऑर्डर स्विगी इंस्टामार्ट पर किए गए हैं। इसके अलावे स्विगी की यह लिस्ट यह भी बताती है कि एक व्यक्ति ने एक ही ऑर्डर 75,378 रुपये का किया। जबकि एक अन्य ग्राहक ने अपने कर्मचारियों के लिए एक ही बार में 71,229 रुपये के बर्गर और फ्राइज मंगवाए। हालांकि, स्विगी इंस्टामार्ट पर किए गए 16 लाख रुपये के ऑर्डर के सामने ये राशि बहुत कम है।

# ग्राहकों ने स्विगी के जरिए चाय से लेकर सब्जियां तक मंगवाई 
स्विगी की इस लिस्ट के अनुसार ग्राहकों ने इंस्टामार्ट का इस्तेमाल चाय से लेकर सब्जियां तक मंगवाने के लिए किया। कई लोगों ने तो साइट पर पेट्रोल, अंडरवियर और सोफा तक ऑर्डर करने के लिए सर्च किया, पर ये चीजें प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं थीं। स्विगी की यह लिस्ट बताती है कि प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर करीब 50 लाख किलोग्राम से अधिक के ऑर्गेनिक फल और सब्जियों का भी ऑर्डर दिया गया।
विज्ञापन

# वर्ष 2022 में स्विगी से जुड़े एक लाख रेस्तरां और क्लाउट किचन
स्विगी ने अपनी इस लिस्ट में बताया है कि केरल के दो डिलिवरी पार्टनर ने 8,300 ऑर्डर डिलिवरी किए। अन्य दो पार्टनर ने 6,000 रुपये ऑर्डर सर्व किए। इस लिस्ट में यह भी बताया है कि एक डिलीवरी एजेंट ने ग्राहक का ऑर्डर डिलिवर करने के लिए 51 किलोमीटर तक की यात्रा की। ये एजेंसट स्विगी की पिक एंड ड्रॉप सेवा जिनी के लिए काम करता है। वर्ष 2022 में अब तक स्विगी के साथ करीब एक लाख रेस्तरां और क्लाउड किचन जुड़े हैं, यह अभी एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें