फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा बाजार: चांदी 44 हजार के पार, सोना स्थिर

Thu, 02 Mar 2017 06:23 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत में इजाफा हुआ है। चांदी की कीमत 44 हजार रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। जबकि सोने की कीमत 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है।
विज्ञापन


चांदी की कीमत में बढ़ोतरी को व्यापारियों ने घरेलू औद्योगिक बाजार में चांदी की मांग में उछाल को बताया है। तैयार चांदी की कीमत में 200 रुपये की बढ़ोतरी से कीमत 44,050 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 170 रुपये बढ़कर 43,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

वहीं चांदी के सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। 100 सिक्कों को खरीदने की कीमत 74,000 रुपये तो वहीं बेचने की कीमत 75,000 रुपये है। वहीं 99.5 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत क्रमश 30,000 रुपये और 29,850 रुपये प्रति ग्राम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें