फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं पर जोर: वंदे भारत स्लीपर में मिलेगा लजीज खाना; इंडियन होटल्स, सिंगापुर की कंपनी रेस में

Sat, 24 Oct 2026 05:46 AM IST
ज्योति भास्कर शरद पाण्डेय, द बोनस डेस्क, नई दिल्ली।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस। (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को और अधिक आरामदायक, आधुनिक और लक्जरी बनाने के लिए एक नया कदम उठाने जा रहा है। इस महीने के अंत और अगले महीने की शुरुआत में दो नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें पटरियों पर उतरने को तैयार हैं। खास बात यह है कि इनमें यात्रियों के लिए खान-पान की व्यवस्था विमानन कंपनियों की तर्ज पर अत्याधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाली होगी।

चार प्रमुख कंपनियां दौड़ में शामिल

31 अक्तूबर और 1 नवंबर को दो नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू होने जा रहीं हैं। इनमें चार प्रमुख कंपनियां शामिल यात्रियों को हवाई जहाज और एयरपोर्ट जैसी हाई क्वालिटी कैटरिंग सर्विस देने के लिए रेलवे विचार कर रहा है। इसके लिए देश-विदेश की नामी-गिरामी चार प्रमुख कंपनियां दौड़ में शामिल हैं।

पहली ट्रेन 31 अक्तूबर को वाराणसी से नई दिल्ली के बीच

इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड और सिंगापुर की एसएटीएस लिमिटेड का एक संयुक्त उद्यम ताज एसएटीएस इस दौड़ में सबसे आगे है। इसे फ्लाइट्स में कैटरिंग का लंबा और बेहतरीन अनुभव है। रेल मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहली ट्रेन 31 अक्तूबर को वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी।

आठ महीने बाद इन दो नई ट्रेनों की सौगात

दूसरी ट्रेन 1 नवंबर को मुंबई से बंगलूरू के बीच संचालित होगी। इससे पहले देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इसी साल 22 जनवरी को हावड़ा से कामाख्या के बीच चलाई गई थी, जिसे यात्रियों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और इसकी ऑक्यूपेंसी 100% तक रही थी। करीब आठ महीने बाद इन दो नई ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें