दुबई और भारत दोनों जगहों से ऑपरेट करने वाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी SPS Global Realtors ने फिल्म और टेलीविजन के अनुभवी अभिनेता सुदेश बेरी को SPS Global समूह का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह घोषणा कंपनी के फाउंडर और सीईओ पंकज आश्री ने बेरी के साथ एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान की। दोनों पक्षों के बीच औपचारिक एमओयू भी साइन हो चुका है।
SPS Global Realtors के फाउंडर और सीईओ पंकज आश्री ने कहा, "इस कारोबार में लोग पहले फ्लोर प्लान नहीं खरीदते। वे उस आदमी को खरीदते हैं जो फ्लोर प्लान हाथ में दे रहा है। मेरी मां ने कहा था, दो पैसे कमाना पर किसी की जेब मत काटना। सुदेश जी तीस साल से वही चेहरा लेकर चल रहे हैं, पर्दे पर भी और पर्दे के बाहर भी। जब लुधियाना या गुरुग्राम का कोई परिवार अपनी जमापूंजी दूसरे देश की प्रॉपर्टी में लगा रहा हो, तो वह भरोसा किसी भी कैंपेन से बड़ा होता है।"
सुदेश बेरी 1988 से लगातार काम कर रहे हैं। जे.पी. दत्ता की फिल्म बॉर्डर में नायब सूबेदार मथुरा दास, घायल में राजन बेरी और बी.आर. चोपड़ा के महाभारत में विचित्रवीर्य जैसे किरदार उनके नाम हैं, और तीन दशक से टेलीविजन पर उनकी मौजूदगी बनी हुई है। कंपनी के लिए यह चुनाव सीधा है। SPS Global Realtors के ज्यादातर खरीदार दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और साउथ ईस्ट एशिया के एनआरआई परिवारों से आते हैं, और बेरी वही चेहरा हैं जिन्हें ये परिवार बरसों से देखते आए हैं। सुदेश बेरी ने कहा, "मैंने जितना काम किया है, उससे ज्यादा मना किया है, क्योंकि मैं अपना नाम सिर्फ उसी चीज को देता हूं जिसके पीछे खड़ा रह सकूं।"
SPS Global Realtors के दो मुख्यालय हैं, एक दुबई और एक भारत। दुबई का दफ्तर बर दुबई की बैंक स्ट्रीट पर है, जहां से 2021 में कंपनी की शुरुआत हुई। भारत का दफ्तर गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज 4, सेक्टर 18 में क्लाइंट कीमांग पर खोला गया। जब पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के निवेशकों ने कहा कि उन्हें दुबई फोन करने के बजाय आमने सामने बैठने वाली टीम चाहिए। समूह का तीसरा दफ्तर दो महीने पहले कुआलालंपुर के केएलसीसी में खुला, जो मलेशिया, सिंगापुर और चीन को देखता है।
SPS Global Realtors डेवलपर से सीधा इन्वेंट्री बेचती है और खरीदार से कोई ब्रोकरेज नहीं लेती, कमीशन डेवलपर से लिया जाता है। आश्री के मुताबिक 2021 से अब तक बिकी 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की इन्वेंट्री यहीं से आई है। आश्री का अपना सफर भी इस भरोसे का हिस्सा है। पिता का देहांत तब हुआ जब वे चौथी कक्षा में थे। दस साल की उम्र में वे जींद (हरियाणा) में सुबह होने से पहले अखबार बांटते थे, और वे कहते हैं कि उन्हीं सुबहों में से एक पर उन्होंने तय कर लिया था कि जिस एजेंसी के लिए अखबार बांट रहे हैं, एक दिन उसी के मालिक बनेंगे। 2021 में अपनी ब्रोकरेज खोलने से पहले पंद्रह साल दुबई के डेवलपरों के साथ बीते। आश्री ने कहा, "एंट्री तो दुनिया का कोई भी एजेंट करा देगा। असली हुनर एग्जिट में है। हमें सिर्फ उसी पर परखा जाए।"
SPS Global Realtors दुबई और भारत, दोनों जगह मुख्यालय रखने वाली रियल एस्टेट कंसल्टेंसी है, जिसकी स्थापना 2021 में पंकज आश्री ने की थी। कंपनी एमार, दानूब, समाना, सोभा, अजीजी, नखील और बिनघाटी समेत कई टॉप नॉच डेवलपरों के साथ काम करती है।