फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार: अमेरिका समेत तीन बड़े व्यापार समझौतों पर जल्द लगेगी मुहर, पीयूष गोयल के अमेरिकी दौरे से जगी उम्मीद

Thu, 17 Sep 2026 07:17 PM IST
द बोनस बोनस डेस्क, नई दिल्ली

सार

भारत जल्द ही अमेरिका, यूरोपीय संघ और न्यूजीलैंड के साथ महत्वपूर्ण व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने वाला है। न्यूजीलैंड के साथ अक्तूबर मध्य तक और यूरोपीय संघ के साथ इस साल के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जल्द ही अमेरिका समेत तीन बड़े व्यापार समझौतों की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाने जा रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस साल के अंत तक दो बड़े समझौते धरातल पर उतर सकते हैं, जिससे देश के निर्यात और आर्थिक गतिविधियों को जबरदस्त पंख लगेंगे।

विज्ञापन


इन सभी समझौतों में सबसे प्रमुख भारत और अमेरिका के बीच होने वाला व्यापार समझौता है, जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं।

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस महीने के अंत में अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। वह 30 सितंबर से मिलवॉकी में शुरू होने वाली जी-20 देशों की दो दिवसीय व्यापार मंत्री स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वाणिज्य सचिव के मुताबिक इस दौरे के दौरान दोनों देशों के मंत्रियों के बीच एक अहम द्विपक्षीय बैठक होने की पूरी संभावना है। इस बैठक के एजेंडे में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चल रही बातचीत सबसे ऊपर है। इस उच्चस्तरीय बैठक में टैरिफ, बाजार पहुंच और अन्य तमाम व्यापारिक अड़चनों को दूर करने पर मंथन होगा, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंध एक नए मुकाम पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


अमेरिका के अलावा भारत अन्य प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के साथ भी व्यापारिक दरवाजे तेजी से खोल रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और अक्तूबर के मध्य तक इसके पूरा होने की संभावना है। हालांकि, अभी आधिकारिक तारीख तय होना बाकी है।

रोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भी स्थिति काफी साफ है। अधिकारियों का कहना है कि इस साल के अंत तक ईयू के साथ एफटीए होने की पूरी संभावना है। इसके बाद इसे औपचारिक मंजूरी के लिए यूरोपीय संसद में भेजा जाएगा, जिसके पश्चात इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें