फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों पर भी लागू होंगे बीएस-7 मानक: 2028 से हो सकती है शुरुआत; प्रदूषण नियंत्रण में मिलेगी मदद

Thu, 12 Nov 2026 06:34 AM IST
राकेश कुमार शरद पाण्डेय, द बोनस डेस्क, नई दिल्ली।

सार

केंद्र सरकार दोपहिया वाहनों के लिए भी बीएस-7 उत्सर्जन मानक लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए मसौदा तैयार किया जा रहा है और जल्द अधिसूचना जारी हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए दोपहिया वाहनों पर ये नियम 2028 तक लागू हो सकते हैं। नए मानकों के तहत तकनीकी बदलाव करने होंगे, जिससे वाहनों की कीमतें बढ़ने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारों और बड़े वाहनों के बाद सरकार दोपहिया वाहनों के लिए भी बीएस-7 (भारत चरण-7) उत्सर्जन मानक लागू करने की तैयारी कर रही है। बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के प्रयासों के बीच सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय इससे संबंधित मसौदे को अंतिम रूप देने में जुटा है। जानकारों का मानना है कि दोपहिया वाहनों के लिए सख्त बीएस-7 उत्सर्जन मानक को कारों और अन्य चारपहिया वाहनों से पहले 2028 तक लागू किया जा सकता है। नए मानकों के बाद दोपहिया वाहनों और कारों समेत अन्य गाड़ियों की कीमतें बढ़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, चारपहिया और बड़े वाहनों के लिए बीएस-7 मानक लागू करने की समयसीमा तय करने के बाद मंत्रालय अब दोपहिया वाहनों के लिए इसका मसौदा तैयार कर रहा है। वाहन निर्माताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है, ताकि उद्योग जगत को समय रहते इसे अपनाने में कोई कठिनाई न हो।

सरकार ने कारों के सभी नए मॉडलों के लिए एक अप्रैल, 2029 से बीएस-7 मानक लागू करने की तैयारी की है। वाहन क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि देश में प्रदूषण को नियंत्रित करना प्राथमिकता है, इसलिए सरकार कारों से पहले दोपहिया वाहनों पर इसे लागू कर सकती है।
विज्ञापन


2029 के बाद बनने वाली हर कार बीएस-7
अप्रैल, 2029 के बाद बनने वाली हर कार को बीएस 7 मानकों का पालन करना होगा। इसके एक साल बाद छोटे कमर्शियल वाहनों जैसे पिक-अप ट्रक और वैन को इन नियमों के दायरे में लाया जाएगा। सबसे आखिर में, यानी 2035 में भारी वाहनों जैसे ट्रकों और बसों के लिए इन नियमों को अनिवार्य किया जाएगा, क्योंकि उनके इंजन और एग्जॉस्ट सिस्टम में बदलाव करना सबसे जटिल और महंगा होता है।

वाहन निर्माताओं तैयारी और मांग
बीएस-7 मानक व्यवस्था के तहत दोपहिया वाहनों में रियल ड्राइविंग एमिशन (आरडीई) जैसे कड़े मानक लागू होने हैं। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) भारी वाहनों (बस-ट्रक) से जुड़े कुछ पर्यावरण नियमों को अप्रैल, 2031 के बजाय अप्रैल, 2035 से लागू करने की मांग कर चुका है। ऐसे में दोपहिया वाहन निर्माता भी सरकार से अतिरिक्त समय की मांग कर सकते हैं।

30 करोड़ दोपहिया वाहन हैं देश में
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल पंजीकृत वाहनों में 73% यानी करीब 30 करोड़ दोपहिया वाहन हैं।
प्रदूषण फैलाने में इनकी बड़ी भूमिका को देखते हुए सरकार अब इनके लिए कड़े उत्सर्जन मानक लाने जा रही है।

नए मानक लागू होने पर होंगे ये फायदे
ईंधन में कोई बदलाव नहीं : बीएस-7 मानक लागू होने पर पेट्रोल या डीजल की गुणवत्ता में किसी बदलाव की जरूरत नहीं होगी।
मौजूदा कार मालिकों के लिए कोई चिंता नहीं : अगर आपके पास पहले से कोई कार है या आप अप्रैल, 2029 से पहले नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ये नियम केवल अप्रैल 2029 के बाद बनने वाली गाड़ियों पर ही लागू होंगे।

करने होंगे तकनीकी बदलाव
बीएस-7 मानकों का पालन करने के लिए कार कंपनियों को अपनी गाड़ियों में कई तकनीकी बदलाव करने होंगे। इनमें ज्यादा एडवांस एग्जॉस्ट सिस्टम, नए ऑन-बोर्ड सेंसर, बेहतर मटीरियल वाले टायर और ब्रेक पैड शामिल हैं। इन पर होने वाले रिसर्च और डेवलपमेंट का खर्च काफी ज्यादा होगा। निर्माता इस लागत का एक बड़ा हिस्सा ग्राहकों पर डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें