रिटायरमेंट के समय 20 लाख रुपये की बचत भी महंगाई के सामने कम पड़ सकती है। इसलिए केवल पैसा जमा करना नहीं, उसे सही जगह निवेश करना जरूरी है। एसआईपी के जरिए 30 हजार रुपये कमाने वाला व्यक्ति हर महीने 6 हजार रुपये निवेश कर सकता है। अनुमानित 12 फीसदी रिटर्न पर 20 साल में 59.9 लाख रुपये का फंड बन सकता है। आखिर आपकी आय के हिसाब से कितनी एसआईपी जरूरी है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...