स्ट्रीट फूड भारत की जीवंत फूड संस्कृति का दिल है-चाहे वह चहल-पहल भरे बाज़ारों के ठेले हों या घरों की रसोई, जहां पीढ़ियों से रेसिपी आगे बढ़ती रही हैं। अब यूरोपियन कीवी इस परंपरा में एक ताजा और नया ट्विस्ट जोड़ रहे हैं।
यह रेसिपी दो दुनियाओं को एक साथ लाती है-यूरोप की सावधानीपूर्वक खेती की विधियां, जिन्हें GLOBALG.A.P. और HACCP जैसे प्रमाणनों का समर्थन प्राप्त है, और भारत की पाक रचनात्मकता, जहां फलों को भोजन और स्नैक्स दोनों का हिस्सा माना जाता है। इसका परिणाम है एक ऐसा व्यंजन जो न सिर्फ स्वाद को आनंद देता है, बल्कि प्राकृतिक स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है: कीवी विटामिन C से भरपूर होते हैं, फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स रोज़मर्रा की सेहत को सपोर्ट करते हैं।
यूरोपियन फलों को भारतीय स्ट्रीट फूड परंपराओं के साथ मिलाकर, कीवी चाट कप्स गार्डन ऑफ़ यूरोप अभियान की भावना को दर्शाते हैं- जहां वैश्विक गुणवत्ता और स्थानीय संस्कृति का सुंदर संगम होता है।