फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्लेनर: सोना और चांदी 14 महीने के निचले स्तर पर, सराफा बाजार में हाहाकार; क्या है वजह?

Fri, 20 Nov 2026 05:12 AM IST
देवेश त्रिपाठी बोनस डेस्क, नई दिल्ली

सार

वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतें 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जनवरी 2026 के रिकॉर्ड स्तर से सोना करीब 33 फीसदी और चांदी 63 फीसदी तक टूट चुकी है। भारत में भी सोने में 26.5 फीसदी और चांदी में 58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से सोना 33 और चांदी 63 फीसदी टूटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक और घरेलू सराफा बाजारों में इस समय बड़ी हलचल देखी जा रही है। सोना और चांदी 14 महीने के सबसे निचले स्तरों पर फिसल गए हैं, जिससे कीमती धातुओं के बाजार मूल्य से खरबों डॉलर साफ हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लुढ़ककर करीब 3,700 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया है, जबकि चांदी 45 डॉलर प्रति औंस से नीचे खिसक गई है।
विज्ञापन


एमसीएक्स पर गुरुवार को हाजिर सोना 1,29,599 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,61,522 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। जनवरी 2026 के रिकॉर्ड शिखर से तुलना करें, तो गिरावट और भी गहरी दिखती है।

जनवरी से कितनी टूटी कीमतें? 
अंतरराष्ट्रीय सत्र पर सोना 5,602 डॉलर प्रति औंस के जनवरी-2026 शिखर से 33 फीसदी टूट चुका है, जबकि चांदी 121 डॉलर के शिखर से 63 फीसदी लुढ़क गई है। एक साल की अवधि में डॉलर के लिहाज से सोना करीब 8.5 फीसदी और चांदी लगभग 10.5 फीसदी नीचे है। भारत में सोना जनवरी के 1,76,306 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर से करीब 26.5 फीसदी फिसला है, वहीं चांदी 3,84,632 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई से 58 फीसदी नीचे आ गई है। 
विज्ञापन


क्यों कीमती धातुओं की चमक पड़ रही फीकी?  
वित्तीय फर्म यूबीएस ने सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ने के तीन प्रमुख कारक बताए हैं। 
  • पहला, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अक्तूबर बैठक और गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर के बयानों से दिसंबर में ब्याज दरें 25 आधार अंक बढ़ने की 92.2% संभावना है, जिससे बॉन्ड यील्ड बढ़ी है और बिना ब्याज वाले सोने-चांदी का आकर्षण घटा है।
  • दूसरा, डॉलर इंडेक्स उछलकर 104 के स्तर के करीब जा पहुंचा है, जो अप्रैल 2025 के बाद इसका सर्वोच्च स्तर है। मजबूत डॉलर के कारण अन्य विदेशी मुद्राओं में खरीदारी करने वालों के लिए सर्राफा महंगा हो गया है, जिससे मांग घटी है।
  • तीसरा, एआई, टेक और एनर्जी शेयरों में तेजी के कारण निवेशक फिलहाल सोने में बड़ा निवेश करने से हिचक रहे हैं। 

तेल में नरमी  पर राहत नहीं
बीते एक महीने में कच्चे तेल के दाम करीब 15 फीसदी गिरे हैं, जिससे सामान्य तौर पर महंगाई की चिंता कम होनी चाहिए थी। लेकिन फिलहाल बाजार तेल की नरमी के बजाय अमेरिकी ब्याज दरों, बॉन्ड यील्ड और डॉलर की मजबूती को अधिक तवज्जो दे रहा है।

आगे क्या हैं संकेत, किन कारकों पर रहेगी नजर?
मौजूदा गिरावट के बावजूद यूबीएस सोने को लेकर सकारात्मक है, हालांकि निकट भविष्य को लेकर अनुमान अधिक संतुलित किया है। यूबीएस ने 2026 के अंत के लिए संशोधित लक्ष्य 4,500 डॉलर और 2027 के अंत के लिए 5,000 डॉलर का अनुमान जताया है। संस्थान इसे पोजिशनिंग से जुड़ी बिकवाली मानता है, जिसमें सुधार के लिए धैर्य चाहिए।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले समय में आगे अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड और फेडरल रिजर्व के फैसलों में नरमी आने तक कीमती धातुओं पर अल्पकालिक दबाव बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें