एक अध्ययन के मुताबिक, भारत के छोटे शहरों में मेट्रो शहरों के मुकाबले बाय नाउ, पे लेटर (BNPL) जैसी डिजिटल क्रेडिट सेवाओं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। टीयर-2 शहरों में करीब 60% और टीयर-3 शहरों में 52% लोगों ने इन सेवाओं का उपयोग किया है, जबकि मेट्रो शहरों में आंकड़ा 45% है।
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान BNPL का विकल्प चुनना बेहद आम हो गया है। बिना किसी ब्याज के अभी खरीदें और बाद में चुकाएं का यह आकर्षक ऑफर पहली बार कर्ज लेने वालों और युवाओं को बहुत लुभाता है।
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं कि इसमें एक छोटी-सी भी लापरवाही आपके क्रेडिट स्कोर को भारी नुकसान पहुंचा सकती है?
क्या है BNPL...कैसे काम करता है?
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान BNPL का विकल्प चुनना बेहद आम हो गया है। बिना किसी ब्याज के अभी खरीदें और बाद में चुकाएं का यह आकर्षक ऑफर पहली बार कर्ज लेने वालों और युवाओं को बहुत लुभाता है।
क्या आप जानते हैं कि इसमें एक छोटी-सी भी लापरवाही आपके क्रेडिट स्कोर को भारी नुकसान पहुंचा सकती है?
एक छोटी-सी चूक, बहुत बड़ा असर
मान लीजिए आपने BNPL के जरिये सिर्फ 1,000 रुपये की खरीदारी की और किसी वजह से समय पर भुगतान नहीं कर पाए। आपके लिए यह बहुत छोटी रकम है, लेकिन क्रेडिट ब्यूरो के लिए यह एक आधिकारिक डिफॉल्ट है। इसके विपरीत, होम लोन या कार लोन जैसी बड़ी ईएमआई में थोड़ी देरी का असर सिबिल स्कोर पर उतनी तेजी से नहीं पड़ता, क्योंकि ब्यूरो उसे सुरक्षित और दीर्घकालिक ऋण मानता है।
BNPL पर लगने वाली लेट फीस और पेनल्टी काफी ज्यादा होती है। यदि 1,000 रुपये के बकाया पर 300 रुपये लेट फीस लग जाए, तो यह मूल राशि का 30% तक बैठती है।
सिर्फ सिबिल नहीं, बड़े लोन पर भी असर
ज़ेस्टमनी, लेजीपे और ईपेलेटर जैसी फिनटेक कंपनियां BNPL भुगतान न करने की रिपोर्ट क्रेडिट ब्यूरो को देती हैं।
इसके बार-बार चूकने से यह संदेश जाता है कि ग्राहक वित्तीय रूप से अनुशासित नहीं है। यह भविष्य में बड़े लोन मिलने की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है।
कम क्रेडिट ट्रांजैक्शन वाले लोगों का स्कोर BNPL डिफॉल्ट के कारण बहुत तेजी से गिरता है।
बचाव के लिए क्या करें?
BNPL भी एक कर्ज ही है। इसे हल्के में न लें।
पेमेंट की समय सीमा बहुत कम होती है, इसलिए एप्स पर रिमाइंडर सेट करें या ऑटो-डेबिट का विकल्प चुनें।
अपनी वित्तीय क्षमता को परख कर ही इसका उपयोग करें और समय-समय पर सिबिल स्कोर जांचते रहें।
डिस्क्लेमर :लेख में छपे विचार, राय और निवेश संबंधी सुझाव अलग-अलग विशेषज्ञों, ब्रोकर फर्मों या रिसर्च संस्थानों के हैं। इनसे अखबार या उसके प्रबंधन की सहमति जरूरी नहीं है। कृपया किसी भी तरह का निवेश फैसला लेने से पहले अपने पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इस जानकारी के आधार पर होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी अखबार या उसके प्रबंधन की नहीं होगी।