फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस राइट्स इश्यू से निवेशकों की चांदी, शुक्रवार को आखिरी मौका

Thu, 28 May 2020 09:54 PM IST
Rohit Ojha बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिलायंस
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट इश्यू की राइट्स एंटाइटेलमेंट (आरई) की खरीद फरोख्त में गुरुवार को निवेशकों ने जमकर चांदी काटी। रिलायंस आरई का शेयर बाजार में कुल 3.4 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ। रिलायंस आरई में एक दिन में होने वाली यह सबसे अधिक शेयरों की ट्रेडिंग है। कल रिलायंस आरई में कारोबार का आखिरी दिन है। कारोबार 20 मई से शुरू हुआ था।

विज्ञापन


शेयर बाजार में रिलायंस के राइट्स एंटाइटेलमेंट के वाल्यूम वेटिड औसत मूल्य (VWAP) ने नई ऊंचाइयों को छुआ। VWAP गुरुवार को 221.51 रहा। यह पिछले दिन के कारोबारी मूल्य से 23.2 फीसदी ज्यादा दर्ज किया गया। रिलायंस के राइट्स एंटाइटेलमेंट की कीमत में यह अबतक की सबसे बड़ी छलांग है। अब तक 11.1 करोड़ शेयरों का कारोबार हो चुका है। जिसकी कीमत 2,150 करोड़ आंकी गई है।  

रिलायंस का राइट इश्यू तीन जून को बंद हो रहा है। जबकि आरई में खरीद फरोख्त बस 29 मई तक की जाएगी। आरई के बंद होने के बाद इनका अंतिम निपटारा किया जाएगा जिसके बाद निवेशक को तीन जून को 1257 रुपये की पहली किस्त का 25 प्रतिशत 314.25 रुपये का भुगतान करना है।
विज्ञापन


आवंटन के बाद और शेयरधारक के खाते में 11 जून तक शेयर क्रेडिट करने के उपरांत 12 जून से आंशिक भुगतान वाले राइट इश्यू में 12 जून से कारोबार शुरू होगा। रिलायंस 15 शेयर पर एक शेयर राइट इश्यू के तहत दे रही है। शेष 75 प्रतिशत में से 25 अगले वर्ष मई और शेष 50 प्रतिशत नवंबर में अदा करना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें