फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST का असर: सोना पहुंचा 28,514 पर, चांदी में भी आई गिरावट

Fri, 30 Jun 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार आज रात से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने जा रही है। इसके लिए संसद में करीब 80 मिनट का मेगा शो रखा गया है। जीएसटी का असर भारतीय शेयर बाजार इस कदर पड़ रहा है कि सर्राफा बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, सोना और चांदी दोनों ही गिरावट के स्तर का सामना कर रहे हैं। सोना 94 रुपये की गिरावट के साथ 28,514 रुपये के स्तर पर है, साथ ही चांदी में भी 123 रुपये सस्ती हो गई है। चांदी का 38,476 रुपये का स्तर है। 
बता दें कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को संसद में विशेष बैठक में जारी करने के लिए बुलाई गई विशेष बैठक का भले ही कई विपक्षी दलों ने बहिष्कार करने या सांकेतिक उपस्थिति दर्ज कराने का फैसला किया है, मगर सरकार इस मेगा शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को निमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें