फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bazar: स्मॉल-मिडकैप शेयरों का 15 माह में सबसे खराब प्रदर्शन; निवेशकों के 5.81 लाख करोड़ रुपये डूबे

Sat, 16 Mar 2024 06:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

दुबई स्थित कथित हवाला ऑपरेटर व संबंधित संस्थाओं के पास 30 से अधिक कंपनियों के शेयर हैं। आरोपियों के पोर्टफोलियो वाले शेयरों ने कई गुना रिटर्न दिया है। जेनसोल इंजीनियरिंग ने दो वर्षों में 8 गुना रिटर्न दिया है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंजी बाजार नियामक सेबी की ओर से स्मॉल और मिड कैप शेयरों के बारे में जताई गई चिंता से इस हफ्ते में इन दोनों इंडेक्स में निवेशकों के 5.81 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। इसके अलावा, सेबी ने म्यूचुअल फंड को इन शेयरों में एकमुश्त निवेश को सीमित करने का भी सुझाव दिया है। इससे इनमें जबरदस्त बिकवाली देखी गई। सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के बयान के बाद पिछले 15 माह में इन शेयरों का इस हफ्ते सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। म्यूचुअल फंडों ने अब तनाव परीक्षणों के नतीजों का खुलासा करना शुरू कर दिया है। इससे निवेशकों ने इन फंडों से पैसा निकालना शुरू दिया है। 

दोगुना बढ़ गया मूल्य

  1. निफ्टी स्मॉलकैप-100 इंडेक्स का मूल्य एक साल में करीब दोगुना बढ़ा है। मिडकैप-60 फीसदी तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
  2. हवाला ऑपरेटरों के पास भी 30 कंपनियों से ज्यादा के शेयर
  3. दुबई स्थित कथित हवाला ऑपरेटर व संबंधित संस्थाओं के पास 30 से अधिक कंपनियों के शेयर हैं। आरोपियों के पोर्टफोलियो वाले शेयरों ने कई गुना रिटर्न दिया है। जेनसोल इंजीनियरिंग ने दो वर्षों में 8 गुना रिटर्न दिया है।

महादेव एप में शामिल कंपनियों का हिस्सा

विज्ञापन

कई स्मॉलकैप और छोटे शेयरों में महादेव ऑनलाइन एप में शामिल कंपनियों की भी हिस्सेदारी है। इनका करोड़ों का निवेश है। महादेव ऑनलाइन बुक घोटाले के कारण स्मॉलकैप निवेशकों को नुकसान हुआ है। घोटाले से जुड़े कई शेयरों में भारी गिरावट आई है।

विदेशी मुद्रा भंडार दो साल के उच्च स्तर पर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8 मार्च को समाप्त सप्ताह में 10.47 अरब डॉलर बढ़कर दो साल के उच्च स्तर 636.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हाल के समय में यह पहली बार है, जब विदेशी मुद्रा भंडार 10 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ा है। इससे पहले 14 जुलाई, 2023 को यह 12.74 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ा था।

2021 में देश के पास रिकॉर्ड 645 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार था। आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 8 मार्च वाले हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति 8.12 अरब डॉलर बढ़कर 561.35 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। विदेशी मुद्रा संपत्ति में तेज बढ़त इसलिए आई क्योंकि गैर-अमेरिकी मुद्राओं यूरो, पौंड और येन के मूल्य में या तो गिरावट आई या तेजी आई है। सोने का भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़कर 50 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। विशेष निकासी अधिकार 3.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रिजर्व 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.82 अरब डॉलर के पार पहुंच गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें