फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो से घबराई वोडाफोन ने दिया देशभर में फ्री रोमिंग ऑफर

Fri, 21 Oct 2016 07:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Vodafone
विज्ञापन
जियो के बाजार में आने के बाद ग्राहकों को बचाए रखने के लिए कंपनियां तरह-तरह के ऑफर्स पेश कर रही हैं। इसी क्रम में वोडाफोन ने भी देशभर में फ्री रोमिंग देने का ऐलान किया है। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को दिवाली तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कंपनी ने इससे पूर्व वोडाफोन प्ले ऐप दिसंबर तक के लिए फ्री कर दिया है। इस ऐप के जरिए आप फ्री में मूवी, वीडियो और गाने देख और सुन सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्लेस्टोर या एप्पल ऐप स्टोर में जाकर वोडाफोन प्ले डाउनलोड करना होगा।

इसे डाउनलोड करने के बाद आप 180 लाइव टीवी चैनलों के साथ-साथ 14 हजार से अधिक फिल्में, म्यूजिक वीडियो, टीवी शो देख सकेंगे। ये सब आपके लिए बिल्कुल फ्री होगा। सभी ग्राहकों के लिए वोडाफोन प्ले ऐप 31 दिसबंर 2016 तक बिल्कुल फ्री होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 जीबी पर 9 जीबी फ्री

internet - फोटो : ge
इसके अलावा वोडाफोन का 25 रुपए में 1 जीबी 4जी डेटा प्लान दे रही है। इस ऑफर के तहत अगर कोई ग्राहक नया स्मार्टफोन खरीदता है तो उसे 1 जीबी के इंटरनेट प्लान से अपना नंबर रिचार्ज करने पर 9 जीबी का अतिरिक्त 4जी डेटा दिया जाएगा।

इसके अलावा, यह ऑफर 4जी के उन सभी स्मार्टफोन के साथ भी लागू होगा, जिसे वोडाफोन नेटवर्क के साथ पिछले 6 महीने में इस्तेमाल नहीं किया गया होगा।

यह ऑफर सिर्फ उन सर्कल के लिए है, जहां पर पहले से ही वोडाफोन 3जी या 4जी सेवा मुहैया करा रहा है। यह ऑफर वोडाफोन के प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही ग्राहकों के लिए 31 दिसंबर 2016 तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें