2230.64 अंक ऊपर सेंसेक्स
दोपहर 3.02 बजे सेंसेक्स 2230.64 अंक ऊपर 48516.41 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी इन दौरान 644.55 अंक ऊपर 14279.15 के स्तर पर था।
बाजार में रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी है। सेंसेक्स में 1800 से ज्यादा अंकों की तेजी आई और यह 48,172.85 के स्तर पर है।
बजट के उत्साह में शेयर बाजार में उछाल
बजट के एलान के समय दोपहर 1.03 बजे सेंसेक्स में करीब 1,647 अंकों की तेजी देखने को मिली। करीब चार फीसदी की उछाल के साथ सेंसेक्स 47933.73 के स्तर पर पहुंचा। वहीं निफ्टी करीब साढ़े तीन फीसदी या 459.30 अंको के उछाल के साथ 14,000 के स्तर के पार चला गया। करीब 1,642 शेयरों में तेजी दिखी, वहीं 950 शेयरों में गिरावट रही और 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?
47000 को ऊपर पहुंचा सेंसेक्स
सुबह 11.46 बजे सेंसेक्स 843.71 अंक (1.82 फीसदी) की जोरदार तेजी के साथ 47,129.48 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 215.95 अंक (1.58 फीसदी) ऊपर 13850.55 के स्तर पर था।
व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी की घोषणा के आई तेजी
अब निजी गाड़ियां 20 और व्यावसायिक वाहन 15 साल के बाद सड़कों पर नहीं उतर सकेंगे। वित्त मंत्री ने आज व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी लॉन्च की। इसके बाद बाजार में जोरदार तेजी देखी गई।
पिछले 10 बजट के दिन सेंसेक्स का हाल
इस दौरान एफएमसीजी, आईटी और फार्मा में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, मेटल और मीडिया लाल निशान पर थे।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, आईटी और मीडिया शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 177 के स्तर पर था
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 177.39 अंक (0.38 फीसदी) ऊपर 46,463.16 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 89.70 अंक (0.66 फीसदी) ऊपर 13,724.30 के स्तर पर था।