फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: आज बढ़ गई सोने और चांदी की कीमत, खरीदने से पहले जान लें अपने शहर का भाव

Fri, 03 Dec 2021 10:00 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव आज 0.39 फीसदी बढ़ गया। इस तेजी के साथ दस ग्राम सोने की कीमत 47,585 रुपये हो गई। वहीं चांदी की चमक भी बढ़ी है और इसका दाम 0.15 फीसदी चढ़कर 61,214 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम में तेजी आई है। अगर आज आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले अपने शहर में भाव जानना आपके लिए बेहतर होगा। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव आज 0.39 फीसदी बढ़ गया। इस तेजी के साथ दस ग्राम सोने की कीमत 47,585 रुपये हो गई। वहीं चांदी की चमक भी बढ़ी है और इसका दाम 0.15 फीसदी चढ़कर 61,214 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें