फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी करीब ₹14000 तक टूटी, सोना ₹5300 सस्ता

Thu, 19 Mar 2026 03:54 PM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Rates Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिला। चांदी 14230 रुपये सस्ती हुई, वहीं सोना 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जानिए आज का अपडेट।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 14230 रुपये गिरकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 5330 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

एमसीक्स पर सोने-चांदी का भाव 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुलियन बाजार दबाव में नजर आया। मजबूत अमेरिकी डॉलर और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीक्स पर 24 कैरेट सोना 0.57% टूटकर 1,52,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 1.21% गिरकर 2,45,197 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Federal Reserve: अमेरिका में ब्याज दरें जस की तस, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच फेड ने नहीं किया कोई बदलाव

भू-राजनीतिक तनाव और फेड के फैसलों का दिखा असर

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका-ईरान तनाव और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और इसका सीधा दबाव सोने-चांदी पर पड़ा।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ताजा मौद्रिक नीति फैसले का भी असर बाजार पर देखने को मिला। फेड ने लगातार दूसरी बैठक में ब्याज दरों को 3.5% से 3.75% के दायरे में स्थिर रखा है। इससे पहले 2025 में सितंबर, अक्तूबर और दिसंबर में 0.25% की कटौती की गई थी। बाजार की नजर फेड चेयर जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों पर भी रही।

वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी की स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड 1.22% गिरकर 4,836 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 2.25% से ज्यादा टूटकर 75.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। मार्च महीने में अब तक सोने की कीमतों में करीब 4% और चांदी में लगभग 16% की गिरावट आ चुकी है, जिससे निवेशकों की धारणा फिलहाल कमजोर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें