फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में 5300 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट

Thu, 19 Feb 2026 08:53 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Rates Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी 5300 रुपये महंगी हुई, वहीं सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जानिए आज का अपडेट।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को उतार-चढ़ाव के बाद तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत 5300 रुपये की तेजी के साथ 2.48 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव बढ़कर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन


एमसीक्स पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंध 365 रुपये या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 1,56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जिसमें 1,071 लॉट का कारोबार हुआ।

अंतरराष्ट्रिय बाजार में सोने-चांदी का हाल

सोने की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि चांदी ने दो दिन की गिरावट के बाद फिर से तेजी दिखाई। लूनर न्यू ईयर के चलते एशिया के कई बाजार बंद रहे, जिससे ट्रेडिंग सीमित रही और निवेशकों का फोकस अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर फैसले पर टिका हुआ है।

एशियाई बाजार समय में स्पॉट गोल्ड मामूली गिरावट के साथ लगभग 4,980 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना रहा और 5,000 डॉलर के स्तर से नीचे ही रहा। वहीं स्पॉट सिल्वर उछलकर करीब 76 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

फेड के दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है

फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक के मिनट्स में संकेत मिला कि अधिकारी ब्याज दरों में कटौती को लेकर अपेक्षा से अधिक सतर्क हैं। इससे दरों में कटौती की संभावनाओं पर अनिश्चितता बढ़ी है और बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

इस बीच मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने डॉलर को सहारा दिया, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। औद्योगिक उत्पादन में लगभग एक साल की सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कोर कैपिटल गुड्स के ऑर्डर भी दिसंबर में उम्मीद से अधिक बढ़े, जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती दर्शाते हैं।

भू-राजनीतिक मोर्चे पर ईरान और अमेरिका के बीच भविष्य की परमाणु वार्ताओं के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों पर सहमति की खबर ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया।

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चेनवाला के अनुसार, दो सत्रों की गिरावट के बाद सोना और चांदी में रिकवरी देखने को मिली है और अब निवेशक एफओएमसी मिनट्स, यूएस कोर पीसीई डेटा और फेड अधिकारियों के बयानों से मौद्रिक नीति के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फेड के भीतर दरों को कुछ समय तक स्थिर रखने और महंगाई 2% के करीब आने पर कटौती की संभावनाओं जैसे मिले-जुले संकेत बाजार की दिशा तय करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें