फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: वैलेंटाइन डे पर सर्राफा बाजार में दिखी तेजी; चांदी 8000 रुपये महंगी, जानें सोने का अपडेट

Sat, 14 Feb 2026 12:13 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Rates Today: वैलेंटाइंस डे पर सोना-चांदी ने चमक दिखाते हुए जोरदार तेजी दर्ज की। चांदी 2.44 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई, जबकि सोना भी उछलकर दिल्ली में लगभग 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: वैलेंटाइंस डे के मौके पर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत करीब 8,110 रुपये उछलकर 2,44,545 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि सोने में 3,266 रुपये की तेजी दर्ज की गई।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी का भाव

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर लगभग 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, वहीं मुंबई में यह करीब 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत करीब 2,400 रुपये (लगभग 1.5%) गिरकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। वहीं चांदी की कीमत 13,500 रुपये टूटकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम आ गई थी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती रही। हाजिर सोना करीब 4,968 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि कॉमेक्स (COMEX) पर सोना लगभग 5,046 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जिसमें करीब 2% की इंट्राडे तेजी दर्ज की गई। इसी तरह चांदी की कीमत भी 3% से अधिक उछलकर लगभग 77.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का असर सुरक्षित निवेश पर पड़ा

जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के अपेक्षा से कम रहने से डॉलर पर दबाव बना और निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोना-चांदी में खरीदारी बढ़ा दी। जनवरी 2026 में अमेरिकी महंगाई दर 2.40% रही, जो बाजार के 2.50% के अनुमान से कम थी, हालांकि यह दिसंबर 2025 की तुलना में 0.30% अधिक है।

सोने-चांदी को लेकर विशेषज्ञों का अनुमान

विश्लेषकों का मानना है कि हालिया गिरावट के बावजूद कीमती धातुओं में लंबी अवधि का बुल रन जारी है। ब्रोकरेज फर्म एमके वेल्थ के अनुसार, अनुकूल वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक स्थितियां, संरचनात्मक मांग और निवेशकों की बदलती प्राथमिकताएं सोना-चांदी को अगले 3-5 वर्षों तक समर्थन दे सकती हैं।

विज्ञापन


जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। विशेषज्ञों ने निवेशकों को सलाह दी है कि पोर्टफोलियो में विविधता बनाए रखने के लिए सोना-चांदी को होल्ड करें और गिरावट के दौरान चरणबद्ध निवेश करें, क्योंकि मौजूदा उतार-चढ़ाव को दीर्घकालिक तेजी के बीच सुधार के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें