फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में क्या सस्ता क्या महंगा, पूरी लिस्ट यहां देखें

Fri, 21 Oct 2016 06:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की प्रस्तावित चार स्तरीय संरचना से रसोई घर का हिसाब किताब गड़बड़ा सकता है, क्योंकि खाद्य तेलों, मसालों और चिकेन पर पर ऊंचा कर लगने से ये सामान महंगे हो सकते हैं। वहीं टेलीविजन, एयर कंडीशनर, फ्रीज और वाशिंग मशीन जैसे कुछ उपभोक्ता टिकाऊ सामानों पर कर घटने से ये चीजें सस्ती हो सकती हैं। सरकार जीएसटी कर व्यवस्था एक अप्रैल 2017 से लागू करना चाहती है और इस सप्ताह राज्यों के साथ हुई बैठक में केंद्र सरकार ने चार स्तरीय जीएसटी कर संरचना का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन


प्रस्तावित चार स्तरीय कर संरचना में न्यूनतम दर छह फीसदी और दो मानक दर 12 फीसदी और 18 फीसदी रखी गई है। अधिकतम दर 26 फीसदी है, जो मुख्यत: एफएमसीजी और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं पर लगेगी। इसके अलावा डिमेरिट या सिन गूड्स और प्रदूषणकारी उत्पादों की एक अलग श्रेणी बनाई गई है, जिन पर उपकर (सेस) भी लगाया जा सकता है।

ये चीजें होंगी महंगी
उपभोक्ता महंगाई पर चार स्तरीय कर संरचना के प्रभाव पर सरकार के अनुमान के मुताबिक चिकेन और नारियल का तेल जैसे सामानों, जिनपर अभी चार फीसदी कर लगता है, उनपर जीएसटी व्यवस्था में छह फीसदी कर लगने से वे महंगे हो सकते हैं। इसी तरह से रिफाइंड तेल, सरसों तेल और मूंगफली तेल पर लगने वाला कर भी पांच फीसदी से बढ़कर छह फीसदी हो जाएगा। हल्दी और जीरा पर अभी तीन फीसदी कर लगता है और धनिया, काली मिर्च तथा तिलहनों पर पांच फीसदी कर लगता है। इन पर भी जीएसटी व्यवस्था में छह फीसदी कर लग सकता है। गैस के चूल्हे, गैस बर्नर, मोस्किटो रिपेलेंट और कीटनाशी महंगे हो सकते हैं, क्योंकि इन पर अभी 25 फीसदी कर लगता है, जो जीएसटी व्यवस्था में बढ़कर 26 फीसदी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये चीजें होंगी सस्ती

- फोटो : demo
दूसरी ओर टीवी, एयर कंडीशनर, वाशिंग मशीन, इनवर्टर, रेफ्रीजरेटर, बिजली के पंखे और रसोई उपकरण सस्ते हो सकते हैं, क्योंकि इन पर लगने वाला 29 फीसदी कर घटकर जीएसटी व्यवस्था में 26 फीसदी हो सकता है।

परफ्यूम, शेविंग क्रीम, पावडर, केश तेल, शेंपू, साबुन जैसे स्नान और व्यक्तिगत देखभाल के सामान भी सस्ते हो सकते हैं, क्योंकि इन पर भी अभी 29 फीसदी कर लगता है, जो घटकर 26 फीसदी हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें