फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TCS Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद टीसीएस के शेयर 4.5% तक लुढ़के, अनुमानों से पीछे रही कंपनी

Mon, 11 Jul 2022 01:32 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को कंपनी ने अपनी जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसके अनुसार कंपनी के मुनाफे में पिछले साल की साल की तुलना में 5.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 9478 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
टीसीएस - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के शेयरों में सोमार को लगभग 4.5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि कंपनी के शेयरों में यह कमजोरी जून तिमाही के कंपनी के नतीजों में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को कंपनी ने अपनी जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसके अनुसार कंपनी के मुनाफे में पिछले साल की साल की तुलना में 5.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 9478 करोड़ हो गया है। पिछले साल जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 9008 करोड़ रुपये था। हालांकि यह प्रॉफिट कंपनी के मुनाफे के अनुमान से काफी पीछे रह गई है।

कयास लगाये जा रहे थे कि कंपनी का मुनाफा जून तिमाही में 9910 करोड़ रुपये हो सकता है। आपको बता दें कि इस तिमाही में कंपनी कुल राजस्व 16.2 प्रतिशत बढ़कर 52,758 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 45,411 करोड़ रुपये था। इसमें 16 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर 1.20 बजे टीसीएस कंपनी के शेयर 142.30 अंकों (4.39%) की गिरावट के साथ 3120.30 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें