फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव

Mon, 19 May 2025 09:20 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 200.15 अंक या 0.24 फीसदी गिरकर 82,330.59 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 42.30 अंक या 0.17 फीसदी गिरकर 25,019.80 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 214.59 अंक गिरकर 82,116 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 54 अंक गिरकर 24,965.80 अंक पर कारोबार करता दिखा। वहीं, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 85.41 पर पहुंच गया।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन



आईटी शेयरों और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख
आईटी शेयरों और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.59 अंक गिरकर 82,116 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 54 अंक गिरकर 24,965.80 पर आ गया। 
विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, इटरनल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछड़ते नजर आए। एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 8,831.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दिए थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इंवेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि पिछले कारोबारी दिन से हैरान करने वाला रुझान यह है कि संस्थागत खरीद (एफआईआई और डीआईआई 14,018 करोड़ रुपये) के बावजूद बाजार में गिरावट आई। यह दिखाता है कि एफआईआई डेरिवेटिव बाजार में अपनी शॉर्ट पोजीशन बढ़ा रहे हैं। इसलिए आगे और अधिक अस्थिरता की उम्मीद करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें