फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Rise: शुरुआती गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 437 अंक चढ़ा, निफ्टी 16600 के पार

Thu, 02 Jun 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark Today: लाल निशान पर शुरुआत के बाद शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 437 अंक या 0.79 फीसदी उछलकर 55,818 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 105 अंक या 0.64 फीसदी चढ़कर 16,628 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार दो दिन से जारी गिरावट से उबर गया। दोनों सूचकांकों ने टूटकर शुरुआत की, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में हरे निशान पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 437 अंक या 0.79 फीसदी उछलकर 55,818 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105 अंक या 0.64 फीसदी चढ़कर 16,628 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले सेंसेक्स 150 अंक फिसलकर 55,230 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी 73 अंक की गिरावट के साथ 16,460 के स्तर पर खुला था। वहीं बीते कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 185 अंक टूटकर 55,381 के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी सूचकांक 62 अंक फिसलकर 16,523 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 77.60 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें