फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 16600 के पार

Wed, 01 Jun 2022 09:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex-Nifty Opened On Green Mark Today: बुधवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशन पर खुले। बीएसई का सेंसेक्स 221 अंक या 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 55,787 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 63 अंक या 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 16,647 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन की गिरावट के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को फिर शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई और दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने 200 अंक से ज्यादा उछलकर शुरुआत की, तो नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 16,600 के ऊपर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, सेंसेक्स 221 अंक या 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 55,787 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 63 अंक या 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 16,647 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में बीएसई का सेंसेक्स 359 अंक की गिरावट के साथ 55,566 के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 77 अंक फिसलकर 16,585 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें