फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 555 अंक टूटा, निफ्टी 18200 के नीचे आकर बंद

Tue, 18 Jan 2022 03:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Closed On Red Mark: मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 555 अंक टूटकर 60,755 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 195 अंकों की जोरदार गिरावट के बाद 18,113 के स्तर पर बंद हुआ।  
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 555 अंक टूटकर 60,755 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 195 अंकों की जोरदार गिरावट के बाद 18,113 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
इससे पहले सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बीएसई का सेंसेक्स 119 अंक की तेजी लेकर 61,428 के स्तर पर खुला था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 36 अंक उछलकर 18,344 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

सोमवार को बढ़त के साथ हुआ था बंद 
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुलकर दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 86 अंक की तेजी के साथ 61,309 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंक की बढ़त के साथ 18,300 के स्तर के पार पहुंचकर 18,308 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें