फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: उतार-चढ़ाव के बाद बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 233 अंक फिसला, निफ्टी लाल निशान पर बंद

Fri, 25 Mar 2022 11:12 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 233 अंक टूटकर 57,362 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक भी 70 अंकों की गिरावट के साथ 17,153 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की और दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 233 अंक फिसलकर 57,362 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 70 अंकों की गिरावट के साथ 17,153 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 188 अंक की तेजी के साथ खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 47 अंक की तेजी के साथ 17,200 के पार कारोबार की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें