फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स में 985 अंकों की तेजी, निफ्टी 16800 के पार

Mon, 14 Mar 2022 03:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark: हरे निशान पर कारोबार करने के बाद शेयर बाजार सोमवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 985 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। जबकि एनएसई के निफ्टी ने 16,800 के स्तर के पार पहुंचकर कारोबार समाप्त किया। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 985 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 56,535 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 245 अंकों की तेजी के साथ 16,885 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 285 अंक या 0.51 फीसदी चढ़कर 55835 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 68 अंक या 0.41 फीसदी की उछाल के साथ 16698 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। दिन बढ़ने के साथ इसमें तेजी का दौर जारी है। बाजार खुलने के साथ लगभग 1594 शेयरों में तेजी आई, 513 शेयरों में गिरावट आई और 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। गौरतलब है कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुलकर दिनभर के कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 86 अंकों की उछाल के साथ 55,550 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 35 अंक की तेजी लेते हुए 16,630 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें