फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market LIVE: बजट पेश होने के दौरान हजार अंक तक चढ़ा सेंसेक्स, फिर हुई गिरावट, जानें अब क्या है शेयर बाजार का हाल?

Tue, 01 Feb 2022 11:21 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीएसई का सेंसेक्स 58,014 पर खुला था। बजट पेश होने के दौरान एक हजार अंक बढ़कर 59,024 अंकों तक पहुंचा और बजट भाषण खत्म होने के बाद बाजार में फिर गिरावट देखी गई है। 
विज्ञापन
बजट के लिए शेयर बाजार का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। बजट भाषण शुरू होते ही शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला और सेंसेक्स करीब एक हजार अंक की बढ़त के साथ 59 हजार का आंकड़ा पार कर गया। वहीं निफ्टी भी करीब तीन सौ अंकों तक चढ़ा। हालांकि, बजट भाषण के खत्म होने के बाद शेयर बाजार ने अपनी पूरी बढ़त खो दी। अब एक बार फिर दोनों ने अपनी पुरानी बढ़त हासिल करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


अभी क्या हैं सेंसेक्स-निफ्टी के हाल?
गौरतलब है कि सेंसेक्स कल 58,014 पर बंद हुआ था , जबकि निफ्टी 17,339 पर बंद हुआ था। फिलहाल सेंसेक्स 427 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 58,441 अंकों के ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि एनएसई का निफ्टी भी 103 अंकों की तेजी लेकर 17,443 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

शेयर बाजार के खुलते ही दिखी थी जबरदस्त बढ़त
इससे पहले शेयर बाजार में खुलते ही आज रौनक देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स 542 अंक की उछाल के साथ 58,557 पर खुला था, वहीं एनएसई के निफ्टी ने 151 अंक की उछाल लेकर 17,491 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। गौरतलब है कि सोमवार को कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 813 अंक यानी उछल कर 58,014 बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 237 अंक की बढ़त के साथ 17,339 पर पहुंच गया था। बता दें कि पिछले एक दशक में यह पहला मौका है जब बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। बीते साल के आंकड़ों को देखें तो आम बजट से पहले विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार में गिरावट का रुख रहता था। लेकिन इस बार बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें