फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 776 अंक उछलकर बंद, निफ्टी 17400 के स्तर पर

Thu, 02 Dec 2021 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed on Green Mark: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स गुरुवार को 776.50 अंक या 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ फिर से 58 हजार के पार पहुंच गया है। कारोबार के अंत में यह 58,461.29 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 234.75 अंक या 1.37 फीसदी की उछाल के साथ 17,401.65 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को बाजार गुलजार रहा और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों तेज बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स गुरुवार को 776.50 अंक या 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ फिर से 58 हजार के पार पहुंच गया है। कारोबार के अंत में यह 58,461.29 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 234.75 अंक या 1.37 फीसदी की उछाल के साथ 17,401.65 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


मजबूती के साथ खुला था बाजार
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज 39.77 अंक या 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 57,724.56 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने मामूली 7.85 अंक या 0.05 फीसदी की उछाल के साथ 17,174.75 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। शुरुआत बढ़त के साथ कुछ ही देर में सेंसेक्स 229 अंक चढ़ गया था, वहीं निफ्टी भी 17,200 के पार पहुंच गया था। कारोबारी दिन के दौरान सेंसेक्स 800 अंक तक उछला था। 

बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
बीएसई का सेंसेक्स बीते कारोबारी दिन बुधवार को 619.92 अंक या 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 57,684.79 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 183.70 अंक या 1.08 फीसदी की उछाल के साथ 17,166.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें