फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed:लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 16000 के स्तर पर

Wed, 25 May 2022 03:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 303 अंक या 0.56 फीसदी टूटकर 53,749 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 99 अंक या 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 16,026 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और हरे निशान पर हुई, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद दोनों सूचकांक अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 303 अंक या 0.56 फीसदी टूटकर 53,749 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सेंसेक्स के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 99 अंक या 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 16,026 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 288 अंक या 0.53 फीसदी चढ़कर 54,340 के स्तर पर खुला था, वहीं एनएसई के निफ्टी ने 89 अंक या 0.55 फीसदी तेजी लेते हुए 16214 कके स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के समय लगभग 1178 शेयरों में तेजी आई थी और 459 शेयरों में गिरावट आई थी, जबकि 81 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। 

बीते कारोबारी दिन मंगलवार का तेज शुरुआत करते हुए अंत में दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स सूचकांक 236 अंक या 0.43 फीसदी टूटकर 54,053 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी सूचकांक 89 अंक या 0.55 फीसदी फिसलकर 16,125 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें