फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 90 रुपये कमजोर हुआ, चांदी की कीमत 374 रुपये लुढ़की

Fri, 12 Aug 2022 04:32 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: शुक्रवार को सोने की कीमतों में 90 रुपये की नरमी देखने को मिली। वहीं, चांदी की कीमतों में 374 रुपये की कमजोरी दिखी।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर इलाके में शुक्रवार को सोने की कीमतों में 90 रुपये की नरमी देखने को मिली। वहीं, चांदी की कीमतों में 374 रुपये की कमजोरी दिखी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली और एनसीआर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 52915 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से बिक रहा है। 

इससे पिछले कारोबारी सीजन में सोना 53,005 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से बिक रहा था। 

चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को प्रति किलो 374 रुपये की कमजोरी देखने को मिली। चांदी फिलहाल 59,166 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इससे पिछले कारोबारी दिन चांदी 59,540 रुपये की दर पर कारोबार कर रही थी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट ढंग से कारोबार कर रहे हैं। वहां सोना 1789 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 20.37 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर से ट्रेड कर रही है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के अनुसार यूएस फेड के निर्देशों को देखते हुए और महंगाई का असर हल्का होने से डॉलर में नरमी आई है इस कारण सोना और चांदी भी सपाट ढंग से कारोबार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें