बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 26,624.10 करोड़ रुपये घट गया है। सबसे अधिक नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को हुआ है। वहीं शीर्ष पर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज है। आलोच्य सप्ताह के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 110.53 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट रही।
इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण
- आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 6,883.44 करोड़ रुपये कम होकर 3,48,532.24 करोड़ रुपये हो गई।
- कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,197.08 करोड़ रुपये गिरकर 3,16,763.68 करोड़ रुपये हो गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 4,589.4 करोड़ रुपये लुढ़ककर 4,17,538.13 करोड़ रुपये पर आ गया।
- एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,724.38 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,94,541.80 करोड़ रुपये हो गया।
- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत में भी कमी आई। यह 3,123.61 करोड़ रुपये घटकर 2,97,858.91 करोड़ रुपये रह गई।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 3,106.21 करोड़ रुपये गिरकर 9,74,494.06 करोड़ रुपये पर आ गया है।
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- वहीं इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,960.45 करोड़ रुपये चढ़कर 3,17,730.27 करोड़ रुपये हो गया है।
- आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,843.66 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,93,081.89 करोड़ रुपये पर आ चुका है।
- एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 1,772.25 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,432.18 करोड़ रुपये हो गया।
- टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 844.29 करोड़ रुपये मजबूती के साथ 8,25,674.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. एचडीएफसी
5. हिंदुस्तान यूनिलीवर
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. इंफोसिस
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. भारतीय स्टेट बैंक
10. आईटीसी