फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate: सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में मामूली तेजी, चांदी 637 रुपये हुई सस्ती

Thu, 25 Mar 2021 04:31 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चांदी-सोना की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में मामूली तेजी आई, लेकिन चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में आज सोना 44 रुपये बढ़कर 44,347 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना पिछले कारोबार में 44,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक कीमतों में आई तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से घरेलू बाजार में सोना प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


637 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 637 रुपये गिरकर 64,110 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 64,747 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,733 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 24.97 डॉलर प्रति औंस रही। 

सरकार ने सोने-चांदी पर घटाया था आयात शुल्क 
सरकार ने एक फरवरी को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। इस कदम से घरेलू बाजार में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि, 'वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 फीसदी सीमा शुल्क लगाया जाता है। चूंकि, जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा दिया गया था, इसलिए कीमती धातुओं के मूल्य में तेजी से वृद्धि हुई, इसे पिछले स्तर के करीब लाने के लिए हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बना रहे हैं।' सोना और चांदी पर सीमा शुल्क कम कर 7.5 फीसदी किया गया है। 
विज्ञापन


इस साल 11 महीनों में सोने का आयात 3.3 फीसदी घटा
चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 11 महीनों में सोने का आयात 3.3 फीसदी घटकर 26.11 अरब डॉलर रह गया। उल्लेखनीय है कि सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में पीली धातु का आयात 27 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोने के आयात में कमी से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिली है। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में व्यापार घाटा कम होकर 84.62 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 151.37 अरब डॉलर रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें