फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी 2147 रुपये उछली

Fri, 06 Nov 2020 05:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

घरेलू बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में उछाल आया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में वैश्विक कीमती धातु की कीमतों में तेजी के चलते सोने की कीमत 791 रुपये बढ़कर 51,717 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। सोने में तेजी के साथ ही चांदी 2,147 रुपये उछली और इसका दाम 64,578 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी दिन 62,431 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,950 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट स्तर पर 25.44 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे बढ़कर बंद
विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में तेजी के चलते रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 28 पैसे की तेजी के साथ 74.08 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजार में बढ़त, डॉलर की कमजोरी और अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन के जीतने की उम्मीदों के चलते स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।
विज्ञापन


सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें