फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने की कीमत में उछाल, चांदी 1623 रुपये हुई महंगी

Fri, 30 Oct 2020 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

घरेलू बाजार में आज सोने और चांदी की कीमत में इजाफा दर्ज किया गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोना अंतरराष्ट्रीय कीमतों में रिकवरी के बाद 268 रुपये बढ़कर 50,812 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो यह 1,623 रुपये महंगी होकर 60,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,873 डॉलर प्रति औंस और चांदी 23.32 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन


गुरुवार को इतनी थी कीमत
गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 121 रुपये घटकर 50,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था और चांदी 1,277 रुपये घटकर 60,098 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में मामूली बढ़त आई और यह 1,878 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 23.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

मुद्रा बाजार बंद
ईद-ए-मिलाद के अवसर पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार बंद रहे। इस मौके पर अवकाश के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार नहीं हुआ। बाजार में सोमवार से सामान्य कारोबार होगा।
विज्ञापन


30 फीसदी कम हुई सोने की मांग: WGC
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई। पिछले साल की सितंबर तिमाही में सोने की कुल मांग 123.9 टन रही थी। मूल्य के आधार पर, इस दौरान सोने की मांग पिछले साल के 41,300 करोड़ रुपये की तुलना में चार फीसदी कम होकर 39,510 करोड़ रुपये पर आ गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें