फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 1049 रुपये व चांदी 1588 रुपये हुई सस्ती, जानिए कितनी हुई कीमत

Tue, 24 Nov 2020 04:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की खबरों के चलते विश्वभर के निवेशकों ने सोने में बिकवाली करनी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी में आज कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमत गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोना मंगलवार को 1,049 रुपये गिरकर 48,569 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले सत्र में कीमती धातु 49,618 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


चांदी की बात करें, तो यह पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 1,588 रुपये घटकर 59,301 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सोमवार को इसका दाम 60,889 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,830 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 23.42 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। 

सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।
विज्ञापन


भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मीट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें