फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: जानिए आज वायदा बाजार में कितनी हुई सोने-चांदी की कीमत

Tue, 22 Dec 2020 10:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में मजबूती से आज भारतीय बाजारों में भी पीली धातु की वायदा कीमत में मजबूती देखी गई। MCX पर सोना वायदा 0.1 फीसदी बढ़कर 50,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 0.8 फीसदी बढ़कर 69560 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में सोने की कीमतें 0.2 फीसदी बढ़ी थीं, जबकि चांदी 1.5 फीसदी बढ़ी थी। हालांकि सोने में रिकवरी आई है लेकिन यह अगस्त के 56,200 रुपये के उच्च स्तर से काफी कम है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें आज बढ़ गईं क्योंकि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए 900 अरब डॉलर के राहत पैकेज को पारित किया, जो व्यवसायों और व्यक्तियों को नकद वितरित करेगा। सोना 0.4 फीसदी बढ़कर 1,883.93 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 26.23 डॉलर प्रति औंस हो गई।

कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा, अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों और ब्रेक्सिट अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। 
विज्ञापन


ईटीएफ में प्रवाह जारी
ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार के 1,167.82 टन के मुकाबले सोमवार को 0.2 फीसदी बढ़कर 1,169.88 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है।

कोरोना वायरस से दुनिया में लगातार लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसी कारण से दुनिया के कई देश फिर से पाबंदियां लगा रहे हैं। कोरोना वायरस का नया प्रकार ब्रिटेन में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है। ब्रिटेन की सरकार द्वारा वायरस के नए प्रकार के नियत्रंण से बाहर होने की चेतावनी जारी करने के बाद कड़े प्रतिबंध की घोषणा की है। इसी कारण आज एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें