फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: आज 514 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी तेजी

Tue, 15 Dec 2020 04:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत महंगी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों के अनुरूप और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से आज सोने का भाव 514 रुपये गिरकर 48,847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु पिछले कारोबारी दिन 48,333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


1,046 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 62,566 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 1,046 रुपये बढ़कर 63,612 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,845 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 23.16 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।

भारतीय रुपये में आठ पैसे की गिरावट आई और यह 73.63 के स्तर पर बंद हुआ। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वीपी - कमोडिटीज रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा कि, 'सोना उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था क्योंकि डॉलर अपने प्रतिद्वंदियों के मुकाबले गिर गया और साथ ही अमेरिका से प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा से संबंधित अनिश्चितता भी जारी है।'
विज्ञापन


नवंबर में स्वर्ण ETF में 141 करोड़ रुपये की निकासी
लगातार सात महीने तक निवेश प्रवाह जारी रहने के बाद सोने के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में नवंबर माह के दौरान निवेशकों की मुनाफा वसूली के चलते 141 करोड़ रुपये की निकासी हुई। इसके मुकाबले एक साल पहले इसी माह में स्वर्ण ईटीएफ में आठ करोड़ रुपये का निवेश प्रवाह हुआ था। एसोसिएसन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के पास उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। स्वर्ण ईटीएफ में हालांकि अप्रैल 2020 से निवेश प्रवाह जारी है लेकिन जुलाई के बाद इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें